Sunday, 4 February 2018

कल्पांत रेंकी साधना

कल्पांत रेंकी साधना
रेंकी परिचय
रेंकी (Reiki) एक जापानी शब्द हैं।, जिसका अर्थ हैं। सर्वव्यापी जीवनी शक्ति (Universal Life Energy), इसको ब्रह्मांडीय ऊर्जा (Cosmic Energy) भी कहा जाता हैं। प्रत्येक मनुष्य इस जीवनी शक्ति के साथ उत्पन्न होता हैं। और पूरे जीवन इसका जाने अनजाने प्रयोग करता रहता हैं। लगभग 1900 ईसा के अंतिम वर्षों में डाँ मिकाओ उशुई ने रैंकी को खोजा ओर उन्हे इसका संस्थापक माना गया हैं। परंतु हमारे ऋषि मुनियों ने, संत महात्माओं ने जीवन के आरंभ में ही इस विधि को जान लिया था। और वह प्रार्थना के द्वारा इसका प्रयोग करते  थें। हमारे प्राचीन  ऋषियों की संपदा को ही डॉक्टर मिकाओ उशुई ने खोजा और जापानीज सिंबल व जापानी मंत्र दिए, परन्तु कल्पांत रेंकी साधना में हम भारतीय सिंबल व मंत्र के द्वारा  रेंकी हीलिंग सीखेंगे और यह रेंकी या ऊर्जा जापानीज रेंकी से हजारों गुना तेजी से काम करेंगी और इसको जानना व सीखना भी आसान होगा।

            आप ने सुना होगा कि हमारे पूर्वज, गुरु, संत, महात्मा, शक्तिपात किया करते थें, और वह इससे चक्रों को जागृत किया करते  थें। चक्र जागृत करने के दो ही रास्ते हैं। एक ध्यान व दूसरा शक्तिपात, तो शक्तिपात की इस क्रिया को ही रेंकी कहा जाता हैं। परंतु डाँ मिकाओ उशुई ने इसे ध्यान के द्वारा प्राप्त किया था। और एक खास बात की  रेंकी कुंडलिनी शक्ति का प्रयोग ही हैं। रेंकी मैं ऊर्जा ब्रह्मांड से लेकर आगे सामने वाले पर प्रवाहित की जाती हैं, और उसका चैनल या यूं कहें कि माध्यम हम होते हैं बस यही रेंकी हैं।

             सदियों से मनुष्य ने बह्मांड में व्याप्त इस चेतना शक्ति को जानने की कोशिश की हैं। यही शक्ति हमारे शरीर का निर्माण करती हैं। और पूरे जीवन का संचालन करती हैं। हमारे महान ऋषियों ने बहुत पहले बता दिया था। कि यह चेतन शक्ति सभी वस्तुओं में निवास करती हैं। और यही शक्ति हमारे हाथों से रेंकी उपचार के समय प्रवाहित होती हैं।


         प्राचिन समय से चली आ रही आशीर्वाद, प्रार्थनाये, शक्तिपात, चक्र जाग्रत करना, संकल्पों के द्वारा रोंगों को ठीक करना, भक्तों के द्वारा किए जाने वाले कार्य आदि परंपराएं रेंकी का ही रूप हैं। और इस बात से सिद्ध होता हैं। कि डॉक्टर मिकाओ उशुई से पहले भी भारत में इसका प्रयोग संत महात्मा करते  थें

Kalpant Healing Center
Dr J.P Verma (Swami Jagteswer Anand Ji)
(Md-Acu, BPT, C.Y.Ed, Reiki Grand Master, NDDY & Md Spiritual Healing)
Physiotherapy, Acupressure, Naturopathy, Yoga, Pranayam, Meditation, Reiki, Spiritual & Cosmic Healing, (Treatment & Training Center)
C53,  Sector 15 Vasundra, Avash Vikash Markit, Near Pani Ki Tanki,  Ghaziabad
Mob-: 9958502499

No comments:

Post a Comment